Bhopal News: यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं भाजपा की महिला नेत्रियां, मध्य प्रदेश से 41 विस्तारकों क
Singrauli News: एनसीएल में आधुनिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू, ऑपरेटरों को मिलेगा तकनीकी
Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली
Delhi News: संविधान दिवस पर देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी कांग्रेस, लखनऊ में खरगे और राहुल
Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश
Singrauli News: एनसीएल में कवि सम्मेलन के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
Sidhi News: छात्रावासों की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से पूछीं समस्याएं
Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर
Singrauli News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया ज
Singrauli News: Fire safety training at NCL Central Hospital; 46 employees underwent training.
डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों सहित अस्पताल कर्मचारियों को अग्निशमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया की दी जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली। एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली में अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए ‘फर्स्ट एड फायर फाइटिंग एवं फायर सेफ्टी अवेयरनेस’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 7 एवं 8 सितंबर 2026 को किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल के कर्मचारियों को आग से बचाव, अग्नि सुरक्षा और आग लगने की स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक एवं तैयार करना था। प्रशिक्षण सत्र में सीआईएसएफ, जयंत क्षेत्र के असिस्टेंट कमांडेंट उमाशंकर एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान आग और उसके प्रकार, फायर ट्राएंगल, आग बुझाने की विभिन्न विधियां, आग का वर्गीकरण तथा विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को आग की प्रकृति एवं वर्गीकरण के अनुसार उचित अग्निशामक यंत्र का चयन करने और उसके सही तरीके से उपयोग की जानकारी भी दी गई।
अग्निशामक यंत्र चलाने का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अग्निशामक यंत्रों का लाइव प्रदर्शन रहा। प्रतिभागियों को आपात स्थिति में अग्निशामक यंत्रों के संचालन और उनके सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वयं अग्निशामक यंत्रों के इस्तेमाल का अभ्यास किया, जिससे आग लगने की स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने का आत्मविश्वास बढ़ा।
प्रशिक्षण में इस बात पर जोर दिया गया कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समय रहते जागरूकता, बेहतर तैयारी और सही प्राथमिक प्रतिक्रिया से आग की स्थिति में मरीजों, अस्पताल कर्मचारियों, भवन एवं अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम में एनसीएल केंद्रीय चिकित्सालय के करीब 46 डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।