Singrauli News: नालसा मेगा ड्राइव: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों की समस्याएं जान रहा विधिक सेवा प्राधिकरण
Singrauli News: नशे और बाल विवाह के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को कराया अवगत
Sidhi News: शराब पीने से रोकने पर युवक ने लगाया फांसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान
Singrauli News: डेढ़ साल की बच्ची की मौत के बाद जादू-टोने का आरोप, पड़ोस की महिला पर परिजनों ने जताय
Singrauli News: 20 लाख का पुल सालभर भी नहीं टिक पाया, पानी के बहाव में बह गया पंचायत का विकास!
Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र
Delhi News: संविधान की मूल प्रति में समाहित है भारत की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत
Delhi News: डाकघरों के आधुनिकीकरण पर सरकार खर्च करेगी 1,491 करोड़ रुपये, कैबिनेट की मंजूरी
Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर
Singrauli News: रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ युवक को देख मचा हंगामा, लोगों ने पकड़कर जीआरपी को सौं
Singrauli News: Environmental public hearing for the expansion of the Khadia project concludes; villagers voice their concerns
एनसीएल प्रबंधन ने ग्रामीणों के सवालों का दिया जवाब, समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के उत्तर प्रदेश स्थित खड़िया क्षेत्र की परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर 4 नवंबर 2026 को पर्यावरणीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम वायढ़न सुरेश जादव ने की। इस दौरान मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रतिपाल ठाकुर भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में जिला प्रशासन, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एनसीएल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
परियोजना विस्तार और पर्यावरणीय प्रभावों पर रखी गई जानकारी
जनसुनवाई के दौरान खड़िया परियोजना के विस्तारीकरण से जुड़े पर्यावरणीय पहलुओं, क्षेत्र पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रस्तावित उपायों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को परियोजना से संबंधित विभिन्न तथ्यों से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने अपनी आपत्तियां, सुझाव और अपेक्षाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन्हें जनसुनवाई की प्रक्रिया के तहत दर्ज किया गया।
ग्रामीणों के सवालों का प्रबंधन ने दिया जवाब
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने परियोजना के विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को अधिकारियों के सामने उठाया। एनसीएल प्रबंधन की ओर से पर्यावरण अधिकारी रोहित गुप्ता ने ग्रामीणों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का क्रमवार जवाब दिया तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति प्रबंधन की संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल किए जाने का आश्वासन दिया।
प्रशासन, एनसीएल प्रबंधन और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम वायढ़न सुरेश जादव, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रतिपाल ठाकुर, एनसीएल खड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक के.डी. जैन सहित क्षेत्र के विभिन्न विभागाध्यक्ष, जेसीसी एवं श्रमिक संघों के प्रतिनिधि, एनसीएल मुख्यालय के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, ग्रामीण और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जनसुनवाई शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान ग्रामीणों की आपत्तियों और सुझावों को दर्ज किया गया। परियोजना के विस्तारीकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदाय की चिंताओं के समाधान को लेकर यह जनसुनवाई महत्वपूर्ण रही।