Trending Now

Singrauli News: गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rama Posted on: 2026-08-04 11:18:00 Viewer: 118 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार Singrauli News: Cylinder theft from gas warehouse solved; three accused arrested.

अल्टो कार समेत 8 भरे सिलेंडर बरामद, पुलिस ने भेजा न्यायालय

Singrauli News: सिंगरौली। बरगवां थाना पुलिस ने गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 8 भरे हुए गैस सिलेंडर और वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार क्रमांक UP 64L 8805 जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को ग्राम पचौर निवासी विनोद कुमार द्विवेदी ने बरगवां थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई की रात अज्ञात चोर ग्राम पचौर स्थित एफडी इंडेन गैस गोदाम की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और गोदाम का ताला तोड़कर 10 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी मोरवा रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पनिका (20 वर्ष), निवासी ओड़गड़ी, मोहित गुप्ता (34 वर्ष), निवासी बड़ोखर एवं एक 17 वर्षीय विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा।

पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 8 भरे गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद की गई। बरामद सिलेंडरों की कीमत करीब 28 हजार रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 503/26 में धारा 305(ए) एवं 331(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं, किशोर आरोपी के संबंध में विधि अनुसार कार्रवाई की गई।

चोरी की वारदात का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह, आरक्षक अरविंद यादव एवं आरक्षक महेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall