Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: Corruption worth crores in paddy procurement center, committee manager caught by police
1 करोड़ 28 हजार शासकीय राशि का घोटेलेबाज आरोपी समिति प्रबंधक को चौकी बरका पुलिस ने किया गिरफ्तार
Singrauli News : सिंगरौली ज़िले में धान खरीदी को लेकर बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। बता दें कि धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर शासन को करोड़ों का चूना लगा करोड़ों के इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। रिपोर्ट पर थाना सरई में अपराध क्रमांक 156/ 24 धारा 420, 419,409, 120B,109 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान आरोपी समिति प्रबंधक उदयपाल सिंह को दिनांक 9.11. 2024 को गिरफ्तार किया गया है। शेष 03 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार जिले में धान खरीदी केंद्र में 1 करोड़ 28 हजार के भ्रष्टाचार के मामले में सरई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. दरअसल, धान उपार्जन वर्ष 2023 - 2024 में धान खरीदी केंद्र बरका क्रमांक 01 एवं 02 में समिति प्रबंधक उदयपाल सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर विमलेश द्विवेदी एवं 02 अन्य बिचौलिए के द्वारा मिली भगत कर 4594.20 क्विंटल धान का हेरा फेरी कर एक करोड़ 28000/- रुपए शासकीय राशि का गबन किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी समिति प्रबंधक उदयपाल सिंह को आज गिरफ्तार किया गया है। शेष अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है।
धान खरीदी केंद्र बरका में हुआ भ्रष्टाचार
जानकारी के अनुसार 11/02/2024 को फरियादी उपायुक्त सहकारिता द्वारा सूचना दर्ज कराई गई कि धान उपार्जन वर्ष 2023 - 2024 में धान खरीदी केंद्र बरका क्रमांक 01 एवं 02 में समिति प्रबंधक उदयपाल सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर विमलेश द्विवेदी एवं 02 अन्य बिचौलिए के द्वारा मिली भगत कर 4594.20 क्विंटल धान का हेरा फेरी कर एक करोड़ 28000/- रुपए शासकीय राशि का गबन किया गया है। रिपोर्ट पर थाना सरई में अपराध क्रमांक 156/ 24 धारा 420, 419,409, 120B,109 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान आरोपी समिति प्रबंधक उदयपाल सिंह को 09.11. 2024 को गिरफ्तार किया गया है। शेष 03 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है।
गबन का आरोपी गिरफ़्तार
धान खरीदी केंद्र का समिति प्रबंधक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर शासन को करोड़ों का चूना लगाया। इसके बाद अवैध तरीके से करोड़ों के इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। रिपोर्ट पर सरई थाना में अपराध पंजीकृत कर विवेचना के दौरान आरोपी समिति प्रबंधक उदयपाल सिंह को दिनांक 9.11.2024 को गिरफ्तार किया गया है। शेष 03 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है।
एसपी के निर्देश में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, एस डी ओ पी देवसर राहुल सैयाम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बरका उप निरीक्षक सूरज सिंह व पुलिस टीम को धान उपार्जन वर्ष 2023- 2024 में धान खरीदी के दौरान 10028000/- (एक करोड़ अठाईस हजार रुपए) शासकीय राशि का गबन करने वाले आरोपी समिति प्रबंधक उदयपाल सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। इनकी रही उपस्थित उप निरीक्षक सूरज सिंह, उप निरीक्षक एस. के. सोनवानी तथा आरक्षक 887 मनीष ठाकुर एवम आरक्षक 137 जितेंद्र अहिरवार का सराहनीय योगदान रहा।