Singrauli News: नालसा मेगा ड्राइव: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों की समस्याएं जान रहा विधिक सेवा प्राधिकरण
Singrauli News: नशे और बाल विवाह के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को कराया अवगत
Sidhi News: शराब पीने से रोकने पर युवक ने लगाया फांसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान
Singrauli News: डेढ़ साल की बच्ची की मौत के बाद जादू-टोने का आरोप, पड़ोस की महिला पर परिजनों ने जताय
Singrauli News: 20 लाख का पुल सालभर भी नहीं टिक पाया, पानी के बहाव में बह गया पंचायत का विकास!
Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र
Delhi News: संविधान की मूल प्रति में समाहित है भारत की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत
Delhi News: डाकघरों के आधुनिकीकरण पर सरकार खर्च करेगी 1,491 करोड़ रुपये, कैबिनेट की मंजूरी
Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर
Singrauli News: रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ युवक को देख मचा हंगामा, लोगों ने पकड़कर जीआरपी को सौं
Singrauli News: Conclusion of the ‘Mutual Respect and Trust’ Core Value Month at NTPC Vindhyachal
महीनेभर चलीं विभिन्न रचनात्मक और खेल गतिविधियां, कर्मचारियों, विजेताओं को किया गया सम्मानित
Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में संगठन के मूल मूल्य ‘परस्पर आदर एवं विश्वास’ पर आधारित महीनेभर चले विशेष आयोजन का 3 नवंबर 2026 को उमंग भवन में समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता रहे। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
समारोह में महाप्रबंधक एम. सुरेश, देवब्रत त्रिपाठी, निर्मल कुमार सिंह, डॉ. बिनोद कुमार भराली, टी.एन. सीतारमन, एच.पी. देवांगन, मानव संसाधन प्रमुख अनिरुद्ध सिंह, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) तुलसी रमन रधीश तथा अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मृणालिनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
महीनेभर आयोजित हुईं रचनात्मक गतिविधियां
एनटीपीसी शक्तिनगर के मानव संसाधन प्रमुख एवं ‘परस्पर आदर एवं विश्वास’ मूल मूल्य के कोर वैल्यू चैंपियन प्रणव वर्मा के नेतृत्व में पूरे माह विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें दैनिक नेतृत्व संदेश, एनटीपीसी की उपलब्धियों एवं नवाचारों से जुड़े अपडेट और संवादात्मक सत्र शामिल रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों में संगठन के मूल्यों के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा दिया गया।
समापन समारोह में मानव संसाधन विभाग की अधिकारी अनम खान और भरत तवानिया ने पूरे माह आयोजित प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया। इन आयोजनों में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, संविदाकर्मियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कहानी लेखन, स्लोगन लेखन, रील मेकिंग, फोटोग्राफी और थैंक्यू कार्ड निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं क्विज और रिले रेस जैसे खेल आयोजनों ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को एक साथ जुड़ने का अवसर दिया। समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
संगठनात्मक संस्कृति को मजबूत करने की पहल
कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों के बीच आपसी सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया। एनटीपीसी विंध्याचल की इस पहल का उद्देश्य संगठन के मूल मूल्यों को दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाना तथा कर्मचारियों में स्वामित्व, नवाचार और संगठन के प्रति गौरव की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कामना शर्मा ने किया।