Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Collector motivates students at the ‘School Chalein Hum’ admission festival.
लक्ष्य आधारित शिक्षा, नियमित अध्ययन और एआई के सकारात्मक उपयोग पर दिया जोर, नीट-जेईई की निःशुल्क कोचिंग का उठाने को कहा लाभ
Singrauli News: सिंगरौली। जिले के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में सोमवार को प्रवेश उत्सव ‘स्कूल चलें हम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य, पसंदीदा विषय, करियर विकल्प और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं, जिनका उन्होंने सरल और प्रेरक ढंग से समाधान किया। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें तो जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा जीवन की सबसे मजबूत नींव होती है। प्रारंभिक और माध्यमिक स्तर पर विषयों की मजबूत समझ भविष्य में उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का आधार बनती है। विद्यार्थियों को बिना किसी भय और तनाव के एकाग्रता के साथ अध्ययन करने तथा प्रतिदिन नियमित पढ़ाई की आदत विकसित करने की सलाह भी उन्होंने दी।
संवाद के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बताया कि विद्यालय परिसर में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद के तहत नीट एवं आईआईटी-जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से इन कक्षाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कलेक्टर ने पढ़ाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तकनीक आधारित शिक्षा का है और एआई की सहायता से विद्यार्थी कठिन विषयों को सरलता से समझ सकते हैं, अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं तथा नई जानकारियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बनने का लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा भी दी।
कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नियमित करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने, विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास की जानकारी उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में एक समृद्ध एवं सुव्यवस्थित लाइब्रेरी विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पाठ्य पुस्तकों के साथ सामान्य ज्ञान, विज्ञान, साहित्य, व्यक्तित्व विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रेरणादायक पुस्तकों की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों में अध्ययन और पठन-पाठन की रुचि बढ़े।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, विद्यालय के प्राचार्य संतोष देव पाण्डेय, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।