Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: BSP-Bhim Army protest in Singrauli in support of Bharat Bandh.
Singrauli News : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद के आह्वान को लेकर जिले में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान सड़क पर उतरकर बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराया। इस प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ज़िले में बुधवार सुबह बंद जैसे हालात बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन 12:00 बजे के आस पास भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी सहित बड़ी संख्या में लोग फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरी सड़क पर नारेबाजी करते रहे और दुकानों को बंद कराने का प्रयास करते रहे। अंत में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति महोदय के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।
बंद को लेकर युवाओं ने कहा – अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं
सिंगरौली जिले में बंद को लेकर युवाओं का कहना है कि वे अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। भीमराव अंबेडकर के संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा युवाओं ने संविधान संशोधन और सुप्रीम कोर्ट से अपने आदेश को वापस लेने की भी मांग की है।
जिले में भारी पुलिस बल तैनात
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से बल तैनात किया गया है। जिले के प्रमुख बाजारों के अलावा भी कई जगहों पर भी अतिरिक्त बल लगाया गया है. जिले में किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती या कानून हाथ में लेने जैसी घटना घटित नहीं हुई है।
बीएसपी समर्थन में सड़कों पर उतरी
बहुजन समाज पार्टी के आर पी वर्मा ने बताया कि कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया गया है. इसी के चलते बहुजन समाज पार्टी भी समर्थन में सड़क पर उतरी है. उन्होंने बताया कि जिले के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों से अपील कर स्वेच्छापूर्वक बाजार बंद कराया गया है। उन्होंने ने बताया कि भारत बंद के बाद भी आंदोलन आगे जारी रहेगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि आरक्षण में क्रिमी लेयर को लेकर जो फैसला सामने आया है, वह उचित नहीं है।
बंद का दिखा मिला जुला असर
ज़िले में सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों ने चालू दुकानों के सामने जय भीम के नारे लगाए इसके बाद व्यापारियों से दुकान बंद करने को कहा. हालांकि जहां से प्रदर्शनकारी गुजर गए वहां पर बाजार फिर से खुल गया. इस तरह जिले में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला।
भारत बंद का आयोजन पर मध्य प्रदेश के नेताओं के बयान
आरक्षण के नाम पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी ने राजनीति की है।
फग्गन सिंह कुलस्ते,सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री
मोदी सरकार के मंत्रियों ने पहले ही घोषणा की थी कि हम संविधान खत्म कर देंगे। उनके पास बहुमत नहीं था इसलिए सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से आरक्षण खत्म करने जैसा फैसला करवाया है।
फूल सिंह बरैया, विधायक