Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
Police arrested 05 women of inter-state gang in chain snatching case
Singrauli News : पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में मिली कामयाबी।
जानकारी के अनुसार दिनांक 08.11.2024 को छठ पूजा के कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी लेक पार्क में जहां करीब 10000 महिलाओं की भीड़ इकट्ठा होकर छठ पर्व का ब्रत कर रही थी उसी दौरान फरियादिया सोनामती साहू पति रामसजीवन साहू उम्र 55 वर्ष निवासी जैतपुर थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.) द्वारा मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी को सूचना दी गई कि इसके गले में किसी का हाथ लगाने जैसा महसूस हुआ, जब पलटकर देखी तो एक काले रंग की साड़ी पहनी हुई औरत इसके गले में हाथ लगाई थी जो इसे देखकर काफी तेज भागने लगी और उसके साथ 02-03 अन्य महिलाएं भी काफी तेज भागने लगी जो भीड़ में खो गई एवं गले में पहने जूतिया (लॉकेट) निकाल ली। सूचना पर तत्काल मौके पर मौजूद पुलिस बल को उक्त काली साड़ी पहनी संदेही महिला एवं उसके साथियों की खोजबीन प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी द्वारा उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें फरियादिया के द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर आसपास के बस स्टैण्ड, होटल, ढाबा, मंदिर, धर्मशालाओं में तलाश की गई तो तेलगवां बस डिपो के पास एक समूह में 05 महिलाएं जाती हुई मिली जिनसे नाम पता की जानकारी ली गई तो सभी मनेन्द्रगढ़ (छ.ग.) की रहने वाली बताई तथा इस क्षेत्र में आने का कोई स्पष्ट कारण नही बता सकी जिनसे गहनता से पूंछतांछ करने पर संगठित गिरोह बनाकर भीड़-भाड़ वाले स्थान में प्रवेश कर महिलाओं का ध्यान भटकाकर उनके गले से जेवरात पार कर देने की बात स्वीकार की जिनकी तलाशी पर फरियादिया का सोने का जूतिया(मंगलसूत्र) बरामद किया गया। महिलाओं के कब्जे से कई अन्य सोने के जेवरात भी मिले हैं जिनके संबंध में अपराधी महिलाओं द्वारा कोई जानकारी नही दी जा सकी जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया जाकर पीडितों की तलाश की जा रही है, आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 09.11.2024 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसे न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। विदित हो कि वे महिलाएं 300 किलोमीटर दूर से आकर बारदात को अंजाम देकर पुनः वापस हो जाती थी किन्तु पुलिस की सतर्कता से भागने के पूर्व ही पकड़ी गई। तथा लोगों से अपील की गई कि यदि किसी के साथ इस प्रकार की कोई घटना घटित हुई हो तो धाना विन्ध्यनगर में सूचना देवें।
सराहनीय भूमिका-निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उप निरीक्षक शीतला यादव, संदीप नामदेव, सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रजापति, सुनील दुबे, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, हेमराज पटेल, रामनिरंजन बैस, श्यामसुन्दर बैस, मुनेन्द्र राणा, संदीप सिंह, रमागोविन्द तिवारी, कृष्णकुमार पाण्डेय, रूक्मिणी तिवारी, आरक्षक प्रताप पटेल, रानू सिंह, समीर धुर्वे, भोले लोधी का सराहनीय योगदान रहा।