Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
Criminals are emboldened in the energy capital, they beat up a youth in broad daylight, video goes viral
Singrauli News : मध्य प्रदेश के ऊर्जाधानी सिंगरौली जिले में चलती सड़क पर एक युवक को बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक बिलौजी के पास कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि करीब तीन से चार लोग युवक को बीच सड़क पर गिराकर लात से मार रहे हैं।
सड़क पर आते जाते लोग तमाशबीन होकर देख रहे हैं, लेकिन किसी न भी युवक की जान बचाने के लिए बीच-बचाव की कोशिश नहीं की. इस दौरान युवक बदमाशों से जान बचाने के लिए रहम की भीख मांग रहा है. इसके बावजूद, बदमाश युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं. घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बता दें कि यह घटना बीते दिन शनिवार की है।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन
वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं हुई है कि युवक को किस वजह से पीटा गया. वहीं, इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि शहर में कुछ उपद्रवी गुंडे सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. इस घटना को लेकर शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल किए जा रहे हैं, जिसके बाद से पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है।
पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक को थाना बुलाया, लेकिन पीड़ित युवक ने इस मामले को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं करनी की बात कही. मारपीट करने वाले बदमाशों की पुलिस तलाश में जुट गई है. कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि युवक को कल थाने में बुलाया गया था, लेकिन युवक ने इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत को दर्ज नहीं कराई। आज युवक फिर से थाना बुलाया गया है बहुत जल्द ही पीड़ित युवक की शिकायत को दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी. हालांकि मारपीट की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि आखिर बदमाशों ने युवक पर क्यों हमला किया?