Singrauli News: औद्योगिक जरूरत के हिसाब से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, कंपनियों का पंजीयन अनिवार्य
Singrauli News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर 20 अगस्त से निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा
Singrauli News: नगर निगम चुनाव के 29 अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखे की अंतिम सुनवाई अब 3 सितंबर क
Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
AIIMS CRE 5 Recruitment 2026: Registration begins for the AIIMS Common Recruitment Exam; recruitment to be held for 1,484 posts.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम CRE-5 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार ग्रुप-बी और सी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार AIIMS CRE-5 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप-बी और सी के कुल 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। सीआरई-5 में आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सीबीटी परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई के बीच किया जाएगा।
एप्लीकेशन फीस
कैटेगरी के आधार पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3,000 रुपये और एससी एवं एसटी व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,400 रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
एग्जाम पैटर्न
सीबीटी परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर आदि विषयों से 400 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सवाल चार अंकों का होगा। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
आयु-सीमा
आवेदन करने के उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 27, 30 और 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर व अन्य निर्धारित पात्रताएं होना चाहिए।