Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
Indian team clean sweeps T20 series, defeats Bangladesh by 133 runs
T20 Series: भारतीय टीम का हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। बीते शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 22 छक्के और 25 चौके लगा टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का 297 रन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के शानदार शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारी ने दर्शकों ने दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। आखिर में रियान पराग और हार्दिक पंड्या ने तेजतर्रार पारी खेल टीम को रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया। इस विशाल लक्ष्य के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह दबाव में दिखे और 20 ओवर में मात्र 164 रन ही बना सके। इस तरह भारत ने 133 रन से मैच में जीत के साथ श्रृखंला में क्लीव स्वीप किया।
298 रन के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की पहली ही गेंद पर परवेज हुसैन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान नजमुल होसैन शंटो ने तंजिद हसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तेजी से रन बनाने भी शुरू किए। हालांकि चौथे ओवर में तंजिद भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। फिर कप्तान शंटो भी 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। पांच ओवर में 59 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद तौहिद हृदय और लिटन दास ने मोर्चा संभाला। लिटन 42 रन बनाकर आउट हो गए। लिटन के बाद कोई दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिका। हालांकि तौहिद हृदय आखिर तक नाबाद रहे, उन्होंने 63 रन की पारी खेली। भारत के लिए रवि विश्नोई ने तीन विकेट और मयंक यादव ने दो विकेट चटकाए। जबकि वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।
भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया
इससे पहले, भारतीय टीम ने कई रिकॉर्डो को तोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया आज अलग ही रंग में दिखी। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने 100 रन का आंकड़ा सिर्फ 7.1 ओवर में छुआ और 10 ओवर होते-होते 150 रन भी पूरे किए। इस दौरान भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे तेज 100, 150, 200 और 250 रन पूरे किए। टीम के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 35 गेंदों पर 75 रन बनाए। सूर्या ने 8 चौके और 5 छक्के जड़े। फिर रियान पराग ने 13 गेंदों में एक चौका और चार छक्कों की मद से 34 रन बनाए। तो हार्दिक पंड्या में 18 गेंदों पर 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस तरह 22 छक्के और 25 चौकों की मदद से भारत ने 297 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
बांग्लादेश की तरफ से तंजिम हसन शकीब ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। जबकि तस्कीन अहमद, महमदुल्लाह और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक विकेट मिला।