Singrauli News: जयंत हत्याकांड के छह आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मेडिकल के बाद कोर्ट में किया
Singrauli News: तुलसी बलियरी वार्ड में 25 लाख की लागत से बने पार्षद कार्यालय का लोकार्पण
Singrauli News: जिस आदिवासी महिला में डॉ. लोहिया ने देखी थी देश की
Bijpur News: एनटीपीसी रिहंद का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, गायक नीरज श्रीधर की प्रस्तुति ने बा
Singrauli News: एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में निःशुल्क हृदय एवं मस्तिष्क रोग जांच शिविर आयो
Singrauli News: एनसीएल की अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जयंत ने मारी बाजी, मुख्यालय की टीम
Singrauli News: तीरंदाजी में अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण, खो-खो में भी
Singrauli News: सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का 40वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थि
Singrauli News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सिंगरौली की फिजा फातिमा
Singrauli News: ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 20 दिन में 8.48 लाख रुपये का राजस्व वसूला
Varanasi News: Foreign artists at BHU presented a performance through music
ध्यान, ‘कनाला’ समूह की प्रस्तुति से गूंजा शांति और सद्भाव का संदेश
पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यक्रम का आयोजन
Varanasi News: वाराणसी। संगीत की मधुर धुनों के बीच ध्यान, एकाग्रता और आंतरिक शांति का अनूठा अनुभव बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में देखने को मिला। विभाग के सेमिनार हॉल में श्री चिन्मय के ‘म्यूजिक फॉर पीस’ कार्यक्रम के तहत सांगीतिक ध्यान का आयोजन किया गया। भारत यात्रा पर आए विदेशी संगीत समूह ‘कनाला’ के कलाकारों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से सभागार को आध्यात्मिक वातावरण में बदल दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर संगीत के माध्यम से ध्यान और मानसिक शांति का अनुभव किया।
कलाकारों ने सितार, तानपुरा और तबले जैसे पारंपरिक भारतीय वाद्ययंत्रों की मधुर स्वर लहरियों के माध्यम से संगीत की आध्यात्मिक शक्ति को प्रस्तुत किया। सुरों के साथ मौन ध्यान के विशेष सत्र ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया। सभागार में मौजूद विद्यार्थियों ने एकाग्रता के साथ इस सांगीतिक अनुभव में सहभागिता की।
संगीत से आत्मिक शांति और मानवीय सद्भाव का संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत को केवल मनोरंजन का माध्यम न मानकर मानसिक एकाग्रता, आत्मिक शांति और मानवीय सद्भाव से जोड़ना रहा। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि संगीत भाषा और सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने तथा मन को शांति प्रदान करने की क्षमता रखता है।
अंगवस्त्र भेंटकर अतिथि कलाकारों का किया स्वागत
इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. बाला लखेन्द्र ने विदेशी कलाकारों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को संगीत, ध्यान और आध्यात्मिक चेतना के एक अलग अनुभव से परिचित कराया।