Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Mumbai News: Dahi Handi celebrations turn tragic; woman dies in Pune, 22 'Govindas' injured in Mumbai.
कार्यक्रम के बाद लोहे का अस्थायी ढांचा गिरने से 45 वर्षीय महिला की गई जान, मुंबई में 21 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
Mumbai News: मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र में दही हांडी का उत्सव जहां उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, वहीं कई जगह हादसों ने जश्न का रंग फीका कर दिया। पुणे के ओल्ड सांगवी इलाके में दही हांडी कार्यक्रम के बाद अस्थायी लोहे का ढांचा हटाते समय उसका भारी हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में आने से 45 वर्षीय सलमा सलाउद्दीन पठान की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विघ्नहर्ता मंडल के दही हांडी कार्यक्रम के लिए अस्थायी लोहे का ढांचा लगाया गया था। शुक्रवार देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इसे हटाया जा रहा था। इसी दौरान ढांचे का एक भारी हिस्सा अचानक गिर गया और सलमा इसकी चपेट में आ गईं। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने शिकायत से किया इनकार
पुलिस के मुताबिक सलमा के बेटे का आयोजन करने वाले मंडल से संबंध था। घटना के बाद परिवार ने आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया और पुलिस से भी अपने स्तर पर मामला दर्ज नहीं करने का अनुरोध किया। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस यह जांच कर रही है कि अस्थायी ढांचा किस तरह गिरा और उसे हटाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं।
मुंबई में 22 गोविंदा घायल
उधर, मुंबई और आसपास के इलाकों में दही हांडी फोड़ने के दौरान 22 गोविंदा घायल हुए। नगर निकाय के अनुसार इनमें से 21 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि पश्चिमी उपनगर में घायल एक गोविंदा का इलाज जारी है। मुंबई शहर में 20 गोविंदा घायल हुए और सभी को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। पूर्वी उपनगर में घायल एक गोविंदा को भी इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सुरक्षा इंतजामों के बावजूद उठे सवाल
दही हांडी को देखते हुए मुंबई में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई थी। वहीं नगर निकाय ने घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए थे। उपनगरों के 16 नगर निगम अस्पतालों के अलावा सायन, केईएम और नायर अस्पताल में भी 100 से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था की गई थी। हालांकि पुणे की घटना ने दही हांडी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अस्थायी ढांचे हटाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आयोजन के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ढांचे हटाने की प्रक्रिया में भी क्या पर्याप्त सावधानी बरती जा रही है।