Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: Heavy rains lashed the region in August, yet Singrauli remains 235.6 mm short of the average rainfall.
जिले में अगस्त ने तोड़े बारिश के रिकॉर्ड, अब तक 996.5 मिमी वर्षा; सामान्य औसत तक पहुंचने के लिए शेष 18 दिनों में चाहिए अच्छी बारिश
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में इस वर्ष मानसून की स्थिति अब तक अच्छी रही है। अगस्त माह में 585.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अगस्त की औसत बारिश 243.5 मिमी है। यानी अगस्त में सामान्य से कहीं अधिक वर्षा हुई। इसके बावजूद जिले की कुल औसत बारिश का आंकड़ा पूरा करने के लिए अभी 235.6 मिमी वर्षा की जरूरत है।
आंकड़ों के मुताबिक 4 सितंबर 2025 तक जिले में 1065 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष इसी अवधि तक 996.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अब तक 68.5 मिमी कम बारिश हुई है। वहीं जिले की कुल औसत वर्षा 1232.1 मिमी मानी गई है। इस औसत तक पहुंचने के लिए अब 235.6 मिमी बारिश की आवश्यकता है। मानसून की अवधि 22 सितंबर तक मानी गई है और अभी करीब 18 दिन शेष हैं। ऐसे में जिले का बारिश का औसत पूरा करने के लिए आगामी दिनों में अच्छी बारिश जरूरी होगी।
अगस्त में खूब बरसे बदरा
अगस्त माह में जिले में बारिश का आंकड़ा खासा मजबूत रहा। महीने में कुल 585.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 243.5 मिमी है। तीन दिनों में ही 81.9 मिमी बारिश दर्ज होने से अगस्त का आंकड़ा तेजी से बढ़ा। हालांकि, कुल सीजन की स्थिति देखें तो इस वर्ष अब तक बारिश पिछले साल के मुकाबले कम है। पिछले वर्ष 4 सितंबर तक 1065 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष आंकड़ा 996.5 मिमी है।
जिले के तीन केंद्रों में अलग-अलग स्थिति
बारिश के आंकड़ों में जिले के विभिन्न वर्षामापी केंद्रों के बीच भी अंतर देखने को मिल रहा है। सिंगरौली (बैढ़न) केंद्र में अब तक 1131.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक यहां 992.9 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। वहीं सरई केंद्र में 1107.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक यहां 1254.2 मिमी वर्षा हुई थी। आंकड़ों से स्पष्ट है कि कुछ क्षेत्रों में इस वर्ष बारिश पिछले साल से अधिक रही है, जबकि कुछ केंद्रों में कमी दर्ज की गई है।
अब शेष दिनों पर टिकी नजर
अगस्त में हुई जोरदार बारिश के बाद अब जिले की नजर मानसून के अंतिम दौर पर है। औसत बारिश का आंकड़ा 1232.1 मिमी तक पहुंचाने के लिए अभी 235.6 मिमी वर्षा की जरूरत है। आने वाले 18 दिन जिले की बारिश के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। अब देखना होगा कि मानसून की विदाई से पहले जिले में कितनी बारिश और होती है और क्या इस वर्ष औसत वर्षा का आंकड़ा पूरा हो पाता है।