Trending Now

Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Rama Posted on: 2026-09-05 18:04:00 Viewer: 61 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल Singrauli News: Series of sewer line cave-ins continues; questions raised about quality.

शांति ग्राम-टाउनशिप मार्ग पर फिर धंसी सीवर लाइन, ठेकेदार पर एफआईआर की मांग तेज

Singrauli News: सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में सीवर लाइन का धंसना लगातार जारी है और बारिश के साथ इसकी समस्या और गंभीर होती जा रही है। वार्ड क्रमांक 40, 41 और 42 समेत कई इलाकों में सीवर लाइन धंसने की घटनाओं से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब सीवरेज कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी तेज हो गई है।

ताजा मामला गनियारी स्थित शांति ग्राम-टाउनशिप मार्ग का है, जहां एक बार फिर सीवर लाइन धंस गई। यह मार्ग टाउनशिप की बसों सहित बड़ी संख्या में अन्य वाहनों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सड़क के नीचे सीवर लाइन धंसने से यहां कभी भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

कई इलाकों में सामने आ चुकी है समस्या
स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड क्रमांक 42 के कॉन्वेंट स्कूल, एलआईजी मार्ग, देवरा तिराहा और गनियारी के शांति ग्राम-टाउनशिप क्षेत्र में सीवर लाइन धंसने की समस्या बार-बार सामने आ रही है। बारिश के दौरान जलभराव के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि सीवरेज का कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं कराया गया, जिसके कारण बारिश का पानी जमा होने पर सड़क और उसके नीचे की सीवर लाइन प्रभावित हो रही है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने पूरे सीवरेज कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने सीवरेज कार्य की जांच कराने के साथ संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी जांच में सामने आती है तो जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall