Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Energy Department on alert to ensure uninterrupted power supply on Janmashtami; additional teams deployed in the city.
झांकी, पंडाल और मंदिरों वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी; फाल्ट और ट्रिपिंग की शिकायत पर तत्काल पहुंचेगी टीम
Singrauli News: सिंगरौली/बैढ़न। जन्माष्टमी पर्व के दौरान शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए ऊर्जा विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बिजली व्यवस्था में किसी भी तरह की बाधा से निपटने के लिए अतिरिक्त टीमों की तैनाती की गई है। शहर के प्रमुख मंदिरों, बाजारों, झांकी एवं पंडाल स्थलों के साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की विशेष निगरानी की जा रही है।
विभाग की ओर से गठित टीमों में तकनीकी कर्मचारियों के साथ लाइनमैन को भी शामिल किया गया है। ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहकर बिजली आपूर्ति पर नजर रखेंगी। किसी भी स्थान से फाल्ट, ट्रिपिंग या विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजकर समस्या का निराकरण कराने की व्यवस्था की गई है।
झांकी और पंडालों पर रहेगी विशेष नजर
जन्माष्टमी को लेकर शहर में जगह-जगह झांकी और पंडाल लगाए गए हैं। यहां विद्युत सजावट और अतिरिक्त लोड के कारण फाल्ट की संभावना को देखते हुए विभाग ने विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। मंदिरों, मुख्य बाजार, झांकी स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। विभाग ने झांकी और पंडाल समितियों से अपील की है कि लाइटिंग और विद्युत सजावट के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करें। खुले तारों, असुरक्षित कनेक्शन और ओवरलोड से बचने की सलाह दी गई है।
नए कनेक्शन और लोड पर भी निगरानी
जन्माष्टमी के दौरान अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने वाले पंडालों और अन्य आयोजनों पर भी विभाग की नजर रहेगी। अधिकारियों के निर्देश पर टीमें नए कनेक्शन, लोड और विद्युत सुरक्षा की स्थिति की निगरानी करेंगी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
24 घंटे सक्रिय रहेंगी टीमें
पर्व के दौरान विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारी भी व्यवस्था की निगरानी करेंगे। कर्मचारियों की ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए उपस्थिति और अवकाश पर भी नजर रखी जा रही है।
ऊर्जा विभाग का प्रयास है कि जन्माष्टमी के दौरान झांकी, मंदिर और अन्य आयोजन स्थलों पर बिजली आपूर्ति बाधित न हो और किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में उसका तत्काल समाधान किया जा सके। वहीं विभाग ने आम लोगों से विद्युत सजावट के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित विद्युत कार्यालय को देने की अपील की है।