Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Grand 'Matki Phod' showdown in Sarai; Municipal Council team emerges victorious.
प्रेम सिंह भाटी के आयोजन में देर रात तक उमड़ा जनसैलाब, विजेता टीम को मिला 28 हजार रुपए का पुरस्कार
Singrauli News: सिंगरौली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरई नगरी भक्ति, उल्लास और रोमांच से सराबोर नजर आई। पार्षद एवं समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी की ओर से कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने देर रात तक दर्शकों को रोमांचित किया। रात 9:30 बजे शुरू हुए आयोजन में सरई सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
प्रतियोगिता में विभिन्न गोविंदा दलों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मटकी फोड़ने के लिए टीमों ने मानव पिरामिड बनाकर सामूहिक एकजुटता और कौशल का प्रदर्शन किया। जैसे-जैसे टीमें मटकी तक पहुंचने का प्रयास करतीं, दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया।
नगर परिषद की टीम ने फोड़ी मटकी
कड़े मुकाबले के बाद नगर परिषद सरई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को आयोजक की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह के हाथों 28 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय मक्खन को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इससे धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और उल्लास का रंग और गहरा हो गया।
आयोजक प्रेम सिंह भाटी की ओर से पिछले वर्ष भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसे नगरवासियों का अच्छा समर्थन मिला था। इस वर्ष आयोजन को और भव्य रूप दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान श्रद्धा, रोमांच और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।