Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: NCL Director (Technical) Ashutosh Dwivedi inspected the Bina Project.
ओवरबर्डन रिमूवल, कोयला एक्सपोजर और परिवहन व्यवस्था की समीक्षा, मानसून में निर्बाध डिस्पैच के निर्देश
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी ने रविवार को बीना परियोजना का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना में चल रहे खनन कार्यों, कोयला उत्पादन और परिवहन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान निदेशक (तकनीकी) ने ओवरबर्डन रिमूवल (अधिभार हटाने के कार्य) की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही प्योरवा और तुर्रा सीम में कोयला उपलब्धता (कोयला एक्सपोजर) की स्थिति का आकलन किया और कोयला परिवहन से जुड़े अनुबंधों की समीक्षा की।
मानसून के दौरान उत्पादन और डिस्पैच व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर देते हुए आशुतोष द्विवेदी ने परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) के माध्यम से कोयला प्रेषण की प्रक्रिया लगातार और निर्बाध रूप से जारी रखी जाए। उन्होंने बारिश के मौसम में परिचालन संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र महाप्रबंधक (एरिया जीएम), परियोजना अधिकारी, टीएस टू डायरेक्टर (टेक्निकल/ऑपरेशंस) सहित एनसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना से निदेशक (तकनीकी) को अवगत कराया।