Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Singrauli News: Teachers honored at NTPC Singrauli on Teachers' Day; contributions to education appreciated.
परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव ने कहा—शिक्षक विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ चरित्र और मूल्यों का भी करते हैं निर्माण
Singrauli News: शक्तिनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से मनोरंजन केंद्र सभागार, शक्तिनगर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव के साथ टाउनशिप स्थित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों के स्वागत और शिक्षक दिवस की महत्ता तथा राष्ट्र एवं समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर आधारित लघु वीडियो प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर ई. प्रभाकर राव ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और मूल्यों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिम्मेदार नागरिक और बेहतर समाज के निर्माण की नींव मजबूत करने में शिक्षकों का योगदान अहम है।
प्राचार्यों को किया सम्मानित
समारोह में सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर विंसेंट परेरा, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या प्रीति शर्मा, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अरविंद मौर्य, विवेकानंद जूनियर स्कूल के प्राचार्य गोपाल तिवारी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार, टाइनी टॉट्स की प्राचार्या पल्लवी मालेकर, राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुंवर तथा काशी विद्यापीठ के प्राचार्य प्रदीप यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उनके नेतृत्व और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी शिक्षकों को उनके समर्पण, निष्ठा और सेवाओं के प्रति आभार स्वरूप उपहार भेंट किए गए। प्राचार्यों ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया।
सामूहिक भोज और फिल्म प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक अंजन कुमार पाल, सौमित्र घोष और ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों को आपसी संवाद और सहभागिता का अवसर भी मिला। कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन प्रमुख सिद्धार्थ मंडल के मार्गदर्शन में किया गया। मंच संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन) अनुग्रह मिश्रा ने किया।