Technology News: ईमेल फिल्टर को चकमा दे रहे हैकर्स, इनविजिबल यूनिकोड कैरेक्टर्स का इस्तेमाल; ऐसे बचे
Singrauli News: राखड़ बांध की सुरक्षा और मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का ऐलान, पांच दिन में कार्रवाई नही
Singrauli News: सीवर लाइन धंसने का नहीं थम रहा सिलसिला, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Singrauli News: सरई में मटकी फोड़ का महासंग्राम, नगर परिषद की टीम ने मारी बाजी
Nepal News: नेपाल उठाएगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा, यूएन में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग
Singrauli News: जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट, शहर में अतिरिक्त टीमें तैनात
Singrauli News: अगस्त में झमाझम बरसे बदरा, फिर भी औसत बारिश से 235.6 मिमी पीछे सिंगरौली
Singrauli News: एनसीएल निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बीना परियोजना का किया निरीक्षण
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के योगदान को सराहा
President Murmu Confers National Awards on Teachers, Calls for Making India Skill Capital, Knowledge
Chandigarh News: Akali Dal protest march in Chandigarh; MP Harsimrat Kaur Badal detained.
सीएम आवास की ओर बढ़ रहीं महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, बैरिकेडिंग के बाद सड़क पर धरना
Chandigarh News: चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शिरोमणि अकाली दल की महिला इकाई ने शनिवार को चंडीगढ़ में जोरदार रोष मार्च निकाला। सांसद हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी।
सीएम आवास की ओर बढ़ने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई। हंगामे के बीच पुलिस ने सांसद हरसिमरत कौर बादल को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोपों की जांच की मांग
अकाली दल का आरोप है कि मुख्यमंत्री की पत्नी पर पांच करोड़ रुपये मांगने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सरकार पर लगातार निशाना साधा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा भी मामले का संज्ञान लिए जाने और पंजाब के मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक से जांच एवं कार्रवाई रिपोर्ट मांगे जाने का दावा किया गया है। हालांकि, आरोप अभी जांच के दायरे में हैं और अदालत में साबित नहीं हुए हैं।
हरसिमरत कौर पहले भी उठा चुकी हैं मामला
हरसिमरत कौर बादल इससे पहले भी इस मामले को लेकर पंजाब सरकार पर हमला बोल चुकी हैं। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा था कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सच्चाई सामने आनी चाहिए। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता परनीत कौर ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों से जुड़े गंभीर आरोपों को राजनीतिक आरोप बताकर खारिज करने के बजाय जांच एजेंसियों को पूरे मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए।