Singrauli News: सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र को लेकर मचा बबाल, आदेश बताया फ़र्जी
Singrauli News: खुटार के मोती तारा तालाब में फेंका जा रहा कचरा और मेडिकल वेस्ट, ग्रामीणों में आक्रोश
Singrauli News: विश्व रेडक्रॉस एवं थैलेसीमिया दिवस पर सासन पावर लिमिटेड सम्मानित
Sidhi News: दुबरी टाइगर रिजर्व पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
Bijpur News: एनटीपीसी रिहंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्श
Singrauli News: बारात में आए अधेड़ के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य, सरई पुलिस ने दर्ज किया मामला
Singrauli News: जियावन थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
West bangal News: संघर्ष से सत्ता के शिखर तक: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमं
West bangal News: जनशक्ति के आगे नतमस्तक सत्ता: बंगाल में पीएम
West bangal News: “माखनलाल सरकार ने अपना पूरा जीवन भाजपा को समर्पित किया” : पीएम मोदी
West Bengal News: “Makhanlal Sarkar dedicated his entire life to the BJP”: PM Modi
West bangal News: नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकत्ता में आयोजित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें गले लगाकर आत्मीयता जताई। कार्यक्रम का यह भावुक दृश्य चर्चा का केंद्र बन गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के योगदान को कभी नहीं भूलती। उन्होंने स्वयं एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन में काम करते हुए प्रधानमंत्री पद तक का सफर तय किया है और पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका को हमेशा सर्वोपरि माना है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ किया था काम
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि उनके विजन को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में माखनलाल सरकार का विशेष उल्लेख करते हुए लिखा कि उन्हें समारोह के दौरान उनसे मिलने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि माखनलाल सरकार एक कट्टर राष्ट्रवादी रहे हैं और उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ काम किया था। जम्मू-कश्मीर आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।
“पार्टी को मजबूत बनाने में निभाई अहम भूमिका”
पीएम मोदी ने कहा कि माखनलाल सरकार ने अपना पूरा जीवन भाजपा और राष्ट्रवादी विचारधारा को समर्पित कर दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए लगातार काम किया और समाज के हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को ऐसे प्रेरणादायक कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जिन्होंने लोगों के बीच रहकर संगठन को मजबूत बनाया।
नए मंत्रियों को भी दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं — दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक — को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम करते हुए जनता की सेवा की है और उन्हें विश्वास है कि मंत्री के रूप में वे पश्चिम बंगाल के विकास को नई दिशा देंगे।