Singrauli News: सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र को लेकर मचा बबाल, आदेश बताया फ़र्जी
Singrauli News: खुटार के मोती तारा तालाब में फेंका जा रहा कचरा और मेडिकल वेस्ट, ग्रामीणों में आक्रोश
Singrauli News: विश्व रेडक्रॉस एवं थैलेसीमिया दिवस पर सासन पावर लिमिटेड सम्मानित
Sidhi News: दुबरी टाइगर रिजर्व पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
Bijpur News: एनटीपीसी रिहंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्श
Singrauli News: बारात में आए अधेड़ के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य, सरई पुलिस ने दर्ज किया मामला
Singrauli News: जियावन थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
West bangal News: संघर्ष से सत्ता के शिखर तक: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमं
West bangal News: जनशक्ति के आगे नतमस्तक सत्ता: बंगाल में पीएम
West bangal News: “माखनलाल सरकार ने अपना पूरा जीवन भाजपा को समर्पित किया” : पीएम मोदी
Singrauli News: Sasan Power Limited honored on World Red Cross and Thalassemia Day
Singrauli News: सासन पावर लिमिटेड को विश्व रेडक्रॉस एवं थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के अध्यक्षता में डीडीआरसी भवन ट्रॉमा सेंटर में किया गया। इस दौरान जिले में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाली विभिन्न कंपनियों, सामाजिक संस्थाओं एवं शासकीय विभागों को सम्मानित किया गया। साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वर्षभर संचालित सामाजिक गतिविधियों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।
160 यूनिट रक्तदान कर दिया महत्वपूर्ण योगदान
सासन पावर लिमिटेड ने वर्ष 2025-26 में 160 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कर उल्लेखनीय योगदान दिया। कंपनी की ओर से यह सम्मान हेड सुरक्षा एवं पर्यावरण विभाग जितेंद्र प्रसाद, कोल माइंस सुरक्षा विभाग के प्रेमशीर्ष कुमार, हेड सीएसआर फुजैल अहमद तथा उनकी टीम के सदस्य नृपेंद्र पांडेय एवं आशीष कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया। उन्हें जिला कलेक्टर गौरव बेनाल, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र, श्रीफल और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वर्षों से चला रहा रक्तदान अभियान
सासन पावर लिमिटेड द्वारा सीईओ, स्टेशन डायरेक्टर एवं कोल माइंस प्रोजेक्ट डायरेक्टर के मार्गदर्शन में सीएसआर गतिविधियों के तहत संस्थापक स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। परियोजना के पावर प्लांट एवं कोल माइंस द्वारा प्रतिवर्ष चार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनका संचालन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से किया जाता है। इन शिविरों में एकत्रित रक्त जनहित में रेडक्रॉस को दान किया जाता है।
16 वर्षों में 1600 से अधिक यूनिट रक्तदान
सासन पावर लिमिटेड वर्ष 2008-09 से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। प्रारंभिक वर्षों में यह शिविर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित होते थे, जबकि वर्ष 2014 में रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली की स्थापना के बाद से यह शिविर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के माध्यम से आयोजित किए जा रहे हैं। वर्ष 2015 में कंपनी द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के ब्लड बैंक निर्माण के लिए 10.40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई थी। पिछले 16 वर्षों में कंपनी द्वारा 1600 से अधिक यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।
लगातार पांच वर्षों से मिल रहा सम्मान
रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा सासन पावर लिमिटेड को जिले में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले कॉर्पोरेट समूह की श्रेणी में पिछले पांच वर्षों से लगातार सम्मानित किया जा रहा है। कंपनी ने वर्ष 2022 में 372 यूनिट रक्तदान कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं वर्ष 2023 में 98 यूनिट और वर्ष 2024 में 131 यूनिट रक्तदान कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वर्ष 2025 में भी 141 यूनिट रक्तदान कर कंपनी ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों को जीवनदान देने के साथ-साथ समाज में जनजागरूकता फैलाने में भी यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।