Singrauli News: सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र को लेकर मचा बबाल, आदेश बताया फ़र्जी
Singrauli News: खुटार के मोती तारा तालाब में फेंका जा रहा कचरा और मेडिकल वेस्ट, ग्रामीणों में आक्रोश
Singrauli News: विश्व रेडक्रॉस एवं थैलेसीमिया दिवस पर सासन पावर लिमिटेड सम्मानित
Sidhi News: दुबरी टाइगर रिजर्व पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
Bijpur News: एनटीपीसी रिहंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्श
Singrauli News: बारात में आए अधेड़ के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य, सरई पुलिस ने दर्ज किया मामला
Singrauli News: जियावन थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
West bangal News: संघर्ष से सत्ता के शिखर तक: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमं
West bangal News: जनशक्ति के आगे नतमस्तक सत्ता: बंगाल में पीएम
West bangal News: “माखनलाल सरकार ने अपना पूरा जीवन भाजपा को समर्पित किया” : पीएम मोदी
Singrauli News: Alleged Unnatural Act Committed Against Middle-Aged Man Attending Wedding Procession; Sarai Police Register Case
Singrauli News: सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झारा गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति बरका गांव में आयोजित एक बारात में शामिल होने आया था। बताया गया कि रात में भोजन करने के बाद वह कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दुधमनिया निवासी श्यामजी जायसवाल वहां पहुंचा और दूल्हे के भाई द्वारा बुलाए जाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया।
आरोप है कि कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपी ने पीड़ित के साथ जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद डरे-सहमे पीड़ित ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद सरई थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी श्यामजी जायसवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मामला करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। सरई थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।