Trending Now

Singrauli News: जियावन थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rama Posted on: 2026-05-09 13:16:00 Viewer: 57 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: जियावन थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका Singrauli News: Youth Dies Under Suspicious Circumstances in Jiawan Police Station Area; Family Suspects Murder

Singrauli News: सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झखरावल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शिवप्रसाद साकेत के रूप में हुई है। परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई हरिप्रसाद साकेत ने राजकुमार साकेत के साथ जियावन थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। परिजनों के अनुसार शिवप्रसाद साकेत पिछले तीन वर्षों से परिवार से अलग रह रहा था और अपने बड़े पिता की पतोहू अनारकली साकेत के घर रहकर मजदूरी करता था। बताया गया कि वह शराब पीने का आदी था, जबकि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी अपने मायके ग्राम जोगिनी में रह रही थी।

परिजनों का आरोप है कि किसी ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर शिवप्रसाद को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। वहीं गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल देवसर भेज दिया। जियावन थाना प्रभारी शेष नारायण द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall