Trending Now

Singrauli News: खुटार के मोती तारा तालाब में फेंका जा रहा कचरा और मेडिकल वेस्ट, ग्रामीणों में आक्रोश

Rama Posted on: 2026-05-09 13:16:00 Viewer: 71 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: खुटार के मोती तारा तालाब में फेंका जा रहा कचरा और मेडिकल वेस्ट, ग्रामीणों में आक्रोश Singrauli News: Garbage and Medical Waste Being Dumped into Khutar's Moti Tara Pond; Villagers Outraged

Singrauli News: सिंगरौली। जिले की ग्राम पंचायत खुटार स्थित ऐतिहासिक मोती तारा तालाब इन दिनों बदहाली और गंदगी का शिकार बना हुआ है। एक ओर सरकार तालाब संरक्षण, जल संवर्धन और स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर खुटार का यह सार्वजनिक तालाब धीरे-धीरे कचरा घर में तब्दील होता जा रहा है। हालात को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि खुटार बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों का कचरा खुलेआम तालाब में डाला जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह बताई जा रही है कि क्षेत्र में संचालित कुछ क्लीनिकों का मेडिकल वेस्ट भी तालाब किनारे फेंका जा रहा है। इसमें इस्तेमाल की गई सिरिंज, ग्लूकोज की बोतलें, दवाई की शीशियां और अन्य खतरनाक सामग्री शामिल हैं। लोगों का कहना है कि इससे संक्रमण फैलने और गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

श्मशान घाट के पास फेंके जा रहे मृत पशु
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के समीप श्मशान घाट स्थित है, जहां अंतिम संस्कार किए जाते हैं। लेकिन उसी क्षेत्र में मृत गाय, भैंस और कुत्तों को भी फेंका जा रहा है। गर्मी के मौसम में उठ रही दुर्गंध और गंदगी से आसपास के गांवों में बीमारी फैलने की आशंका गहरा गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से पहले तालाब और आसपास के क्षेत्र की सफाई नहीं कराई गई तो महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर जनआंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या यही “स्वच्छ भारत मिशन” की वास्तविक तस्वीर है, जहां तालाबों को संरक्षित करने के बजाय उन्हें कचरा फेंकने का स्थान बना दिया गया है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
मोती तारा तालाब की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए
मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई हो
ग्राम पंचायत की जवाबदेही तय की जाए
तालाब के आसपास नियमित स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए
मृत पशु फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाए

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall