Trending Now

Bijpur News: एनटीपीसी रिहंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्श

Rama Posted on: 2026-05-09 13:16:00 Viewer: 56 Comments: 0 Country: India City: Bijpur

Bijpur News: एनटीपीसी रिहंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्श Bijpur News: Cricket Tournament Concludes Successfully at NTPC Rihand; Players Deliver Spectacular Performance

Bijpur News: बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद की स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा सोनशक्ति स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय असाटी, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने पारंपरिक रूप से किया। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए सभी टीमों को पूल-ए और पूल-बी में विभाजित किया गया था। दोनों पूलों में छह-छह टीमों को शामिल किया गया। प्रत्येक टीम में न्यूनतम 18 खिलाड़ियों की सहभागिता रही, जिसके चलते करीब 216 कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मैकेनिकल मेंटेनेंस बनी अंतर-विभागीय क्रिकेट चैंपियन
अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मैकेनिकल मेंटेनेंस टीम ने ऑपरेशन ग्रुप-डी को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल मेंटेनेंस ने 10 ओवर में 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑपरेशन ग्रुप-डी की टीम 88 रन ही बना सकी।

महिला वर्ग में टीम-बी का शानदार प्रदर्शन
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम-बी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम-सी को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम-सी द्वारा दिए गए 77 रनों के लक्ष्य को टीम-बी ने 9.2 ओवर में हासिल कर लिया।

इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय का दबदबा
टूर्नामेंट के अंतर्गत रिहंद टाउनशिप के प्रमुख विद्यालयों — सेंट जोसेफ, डीएवी एवं केंद्रीय विद्यालय — के बीच इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबलों में डीएवी और केंद्रीय विद्यालय की टीमें पहुंचीं, जहां केंद्रीय विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली। यह टूर्नामेंट खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच सहयोग, सौहार्द और सामुदायिक भावना को मजबूत करने में भी सफल रहा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall