Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में विश्व गुणवत्ता माह का आगाज, गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर दिलाई
IMD forecast light to moderate rain over West Bengal, no effect of Murasu in state
Sidhi News: 12 दिसंबर को होगी वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक प्रकरणों के निराकरण की तैयारी
Sidhi News: नवीन बस स्टैंड की व्यवस्था सुधारने कलेक्टर और एसपी ने दिए निर्देश
Singrauli News: एनसीएल के खड़िया क्षेत्र को मिला प्रतिष्ठित फाइव स्टार माइन अवार्ड
Singrauli News: जनसुनवाई में कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Sidhi News: सीधी में संघ के पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत, हिन्दू जागरण मंच ने जताया सम्मान
Singrauli News: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 18 प्रकरण दर्ज
Singrauli News: स्वामित्व योजना के पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं – कलेक्टर
Singrauli News: सिंगरौली में पराली और नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, हार्वेस्टर में SMS सिस्टम अनिवार्य
UPSSSC JE Recruitment 2026: Applications for 1156 Junior Engineer posts in UP begin today.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आज यानी 03 नवंबर से शुरू हो गए हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित पात्रताएं हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 1156 उम्मीदवारों का चयन होगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पीईटी का स्कोरकार्ड अनिवार्य
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों पास पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आयु-सीमा
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट भी दी जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से मशीनों का सिद्धांत और मशीन डिजाइन, इंजीनियरिंग मैकेनिक्स, थर्मोडायनामिक्स, इंटरनल कंबशन इंजन, स्टीम इंजीनियरिंग और पावर प्लांट इंजीनियरिंग, रेफ्रिजरेशन और एयर कम्प्रेशन और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी से सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।