Ujjain News: धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर उज्जैन में विरोध, संतों ने की ईशनिंदा कानून बनाने की मा
Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला धंसने से तीन मासूम बच्चियों की मौत
IND vs NZ 1st ODI: पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया
Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर
Singrauli News: विंध्य स्कूल सरई में मानव श्रृंखला से बनाई दीपक और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां
Singrauli News: एनसीएल जयंत के आवासीय परिसर में कथित अवैध निर्माण का मामला, B-174 में पहुंचाई गईं ईं
Singrauli News: युवा संसद प्रतियोगिता में प्रगति पांडेय ने हासिल किया प्रथम स्थान
Singrauli News: महुली पाठ विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती पर उठे सवाल, सनातन रक्षा मंच ने डीईओ को सौ
Singrauli News: पार्षद अनिल वैश्य ने निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय पर
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शिता और नैतिक व्यावसाय
Sidhi News: RSS march-past welcomed with a shower of flowers in Sidhi; Hindu Jagran Manch pays its respects.
छत्रसाल स्टेडियम से निकला स्वयंसेवकों का पथ संचलन, नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह किया गया अभिनंदन
Sidhi News: सीधी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सीधी नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण पर निकले संघ के स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों का अनुशासन और संगठनात्मक एकरूपता आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का एकत्रीकरण दोपहर 3 बजे छत्रसाल स्टेडियम में हुआ। इसमें महाकौशल प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख लक्ष्मीकांत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्र के प्रति समर्पण, संगठन की शक्ति, सामाजिक एकता और स्वयंसेवकों के दायित्वों पर विचार रखे। इस दौरान अन्य स्वयंसेवकों के उद्बोधन और गीतों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
एकत्रीकरण के बाद स्वयंसेवकों का पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से निकला। अनुशासित कदमताल के साथ आगे बढ़ रहे स्वयंसेवकों का हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। मंच के कार्यकर्ताओं ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक भावना के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य उमा सिंह, विमला पाण्डेय, आभा सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, रोहित तिवारी, एडवोकेट महेन्द्र पाण्डेय, कवि अरुणेन्द्र चौहान, सत्यम सिंह, पंडित धर्मेंद्र पाण्डेय, अखिलेश उपाध्याय, सच्चिदानंद द्विवेदी, विष्णुकांत बड़गइयां, मिस्टर तिवारी सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।