Trending Now

BPSC TRE 4 Bharti 2026: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट आज है ।

Rama Posted on: 2026-11-02 13:02:00 Viewer: 84 Comments: 0 Country: India City: Patna

BPSC TRE 4 Bharti 2026: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट आज है । BPSC TRE 4 Recruitment 2026: Today is the last date to submit the fee for the Bihar teacher recruitment.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार चतुर्थ शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) 2026 में आवेदन करने की सोच रहे ऐसे अभ्यर्थी जो अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज यानी 2 नवंबर को इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट है वहीं कल 3 नवंबर तक फॉर्म भरा जा सकता है। बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं होगा ऐसे में पहले एप्लीकेशन जमा कर लें।

कुल 33320 पदों पर होंगी नियुक्तियां
बीपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 33320 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 4370 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16540 पद आरक्षित हैं।

STET Appearing और डीएलएड पास इस तरीके से कर सकते हैं अप्लाई
बीपीएससी की ओर से कहा गया है कि डीएलएड पास छात्र आवेदन करते समय अंक पत्र (मार्कशीट) की वेब कॉपी को अपलोड करके आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार Bihar STET Appearing हैं उनको चतुर्थ शिक्षक भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के दौरान "Year of Passing" का चयन करना होगा।

स्वयं ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं फॉर्म
बीपीएससी टीआरई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करना है।
होम पेज पर New Registration (One Time Registration) पर क्लिक करें।
OTR करने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
हस्ताक्षर, डिटेल्स, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन फीस जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

BPSC TRE 4 Application Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
100 रुपये लगेगी एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall