Trending Now

Singrauli News: एनसीएल के खड़िया क्षेत्र को मिला प्रतिष्ठित फाइव स्टार माइन अवार्ड

Rama Posted on: 2026-11-03 15:49:00 Viewer: 51 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनसीएल के खड़िया क्षेत्र को मिला प्रतिष्ठित फाइव स्टार माइन अवार्ड Singrauli News: NCL’s Khadia Area receives the prestigious Five-Star Mine Award

एरिया जनरल मैनेजर के.डी. जैन और सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से प्राप्त किया सम्मान

Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेहतर प्रबंधन के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के खड़िया क्षेत्र को प्रतिष्ठित फाइव स्टार माइन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान खनन संचालन में उत्कृष्टता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर कार्यप्रणाली के लिए प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर एनसीएल के खड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक के.डी. जैन एवं कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।

यह उपलब्धि एनसीएल की उत्कृष्ट परिचालन व्यवस्था, सतत खनन पद्धतियों, पर्यावरण संरक्षण और खदान प्रबंधन के उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही यह कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और कार्यकुशलता का भी परिणाम है।

फाइव स्टार माइन अवार्ड से सम्मानित होना एनसीएल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे कंपनी की सुरक्षित, जिम्मेदार और टिकाऊ खनन व्यवस्था को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है। एनसीएल ने इस उपलब्धि के माध्यम से देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने के साथ खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता और सतत विकास के अपने संकल्प को भी दोहराया है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall