Ujjain News: धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर उज्जैन में विरोध, संतों ने की ईशनिंदा कानून बनाने की मा
Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला धंसने से तीन मासूम बच्चियों की मौत
IND vs NZ 1st ODI: पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया
Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर
Singrauli News: विंध्य स्कूल सरई में मानव श्रृंखला से बनाई दीपक और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां
Singrauli News: एनसीएल जयंत के आवासीय परिसर में कथित अवैध निर्माण का मामला, B-174 में पहुंचाई गईं ईं
Singrauli News: युवा संसद प्रतियोगिता में प्रगति पांडेय ने हासिल किया प्रथम स्थान
Singrauli News: महुली पाठ विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती पर उठे सवाल, सनातन रक्षा मंच ने डीईओ को सौ
Singrauli News: पार्षद अनिल वैश्य ने निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय पर
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शिता और नैतिक व्यावसाय
Sidhi News: The final National Lok Adalat of the year will be held on December 12; preparations underway to resolve a higher number of cases.
विद्युत विभाग, नगर पालिका और बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक
Sidhi News: सीधी। वर्ष 2026 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 12 दिसंबर (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति एवं राजीनामे के आधार पर निराकरण कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में विद्युत विभाग, नगर पालिका तथा राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रयाग लाल दिनकर और विशेष न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रभारी अधिकारी यतीन्द्र कुमार गुरु की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का अधिकतम निराकरण सुनिश्चित करने और पक्षकारों को आपसी सुलह एवं समझौते से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित करने पर चर्चा की गई। इसके लिए राजीनामा योग्य आपराधिक एवं दीवानी प्रकरणों, पारिवारिक विवादों, चेक बाउंस मामलों, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, विद्युत संबंधी विवादों और अन्य प्री-लिटिगेशन मामलों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया।
50 प्रतिशत प्रकरणों में नोटिस जारी करने के निर्देश
बैठक में विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं बैंकों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित अधिक से अधिक प्रकरण चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चिन्हित प्रकरणों में लगभग 50 प्रतिशत मामलों के पक्षकारों को पूर्व सूचना एवं नोटिस जारी करने को कहा गया, ताकि उन्हें समय रहते लोक अदालत की जानकारी मिल सके और वे आपसी सहमति से विवाद का समाधान करने के लिए उपस्थित हो सकें। अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों का आमजन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक मामलों के निराकरण के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनी प्रकाश बाथम, विशेष न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रभारी अधिकारी यतीन्द्र कुमार गुरु, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सोनू जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक सहित विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इनमें भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार राय, एलडीएम शिवेन्द्र कुमार चौधरी, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक फारूक आजम, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक पुष्पराज सिंह, विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री जन्मेजय सिंह, नगर पालिका के आरआई ललोहर साहू एवं विद्युत विभाग के मनबहोर पटेल शामिल रहे।