Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
UPPSC Recruitment 2026: Applications open for various posts at UPPSC
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट आर्किटेक्चरल प्लानर, स्पोर्ट्स ऑफिसर और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 नवंबर, 2026 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 11 दिसंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट आर्किटेक्चरल प्लानर: इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से वास्तुविद/नगर तथा ग्राम नियोजन स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।स्पोर्ट्स ऑफिसर: इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।
प्रोग्रामर ग्रेड-2: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
असिस्टेंट आर्किटेक्चरल प्लानर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 39,100 रुपये, स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये प्रतिमाह और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 34,800 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
कैसे करें इन पदों पर अप्लाई
यूपीपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
वेबसाइट क होमपेज पर 'Apply', 'Authenticate with O.T.R सेक्शन पर क्लिक करके ओटीआर प्रक्रिया को पूरा कर लें।
इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लें।
अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।