Trending Now

Singrauli News: पांच साल के कार्यकाल को बताया यादगार, राजेन्द्र सिंह परमार ने संगठन के प्रति जताई कृ

Rama Posted on: 2026-11-21 11:31:00 Viewer: 84 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: पांच साल के कार्यकाल को बताया यादगार, राजेन्द्र सिंह परमार ने संगठन के प्रति जताई कृ Singrauli News: Describes five-year tenure as memorable; Rajendra Singh Parmar expresses gratitude toward the organization.

कहा– पद और दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन पार्टी की विचारधारा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा कायम रहेगी

Singrauli News: सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में करीब पांच वर्षों तक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले राजेन्द्र सिंह परमार ने अपने कार्यकाल को यादगार बताते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी और विश्वास दिया, वह उनके लिए सम्मान की बात है। इस दौरान मिले सहयोग और मार्गदर्शन को वह हमेशा अपनी ताकत मानेंगे।

परमार ने कहा कि संगठन में पद और दायित्व समय के साथ बदलते रहते हैं, लेकिन पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठा और संगठन के लिए समर्पण स्थायी होता है। पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्हें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं का सहयोग और आमजन का स्नेह मिला। यही सामूहिक सहयोग संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन में उनकी सबसे बड़ी पूंजी रहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन मंत्री हितानंद, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं युवा संगठन प्रभारी विजय दुबे, विनोद यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव सिंह, प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, राज्यमंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

सहयोग और मार्गदर्शन को बताया अनमोल
राजेन्द्र सिंह परमार ने अपने संदेश में यह भी कहा कि पांच वर्षों के दौरान यदि जाने-अनजाने में उनके किसी व्यवहार या निर्णय से किसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी अथवा आमजन को ठेस पहुंची हो तो वह उसके लिए हृदय से क्षमा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति विश्वास और समर्पण ही किसी भी कार्यकर्ता की वास्तविक पहचान है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुरूप संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। उनके अनुसार, पद की जिम्मेदारी भले ही बदल जाए, लेकिन संगठन के प्रति निष्ठा और सेवा का भाव हमेशा बना रहेगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall