Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
PM inaugurates bridge named after Nitish Kumar in Bihar”s Vaishali
57th IFFI showcases 12 Goan films, bringing Konkani and Marathi stories to global audiences
Indian Navy receives indigenously built diving support craft DSC A21 in Mumbai
Remnants of Cyclone Akvan to bring rain in Bengal on Saturday: IMD
Security tightened at Haridwar’s Chandi Ghat ahead of last rites of CM Yogi’s mother
Singrauli News: Lalbabu Bais appointed as Singrauli District President of BJYM; appointment follows a long wait.
प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने की घोषणा, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Singrauli News: सिंगरौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में सिंगरौली जिलाध्यक्ष की लंबे समय से लंबित नियुक्ति पर आखिरकार विराम लग गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने सक्रिय कार्यकर्ता लालबाबू बैस को भाजयुमो का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
गौरतलब है कि सिंगरौली में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद कई महीनों से रिक्त था। इस दौरान संगठन के भीतर कई नामों को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और पद के लिए कई कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। आखिरकार प्रदेश नेतृत्व ने लालबाबू बैस के नाम पर मुहर लगा दी।
राजनीतिक दृष्टि से भी इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले में प्रभाव रखने वाले बैस समाज को संगठन में प्रतिनिधित्व मिलने के रूप में इस फैसले को देखा जा रहा है। हालांकि, नियुक्ति के पीछे समाज की नाराजगी दूर करने का उद्देश्य होने संबंधी चर्चा को पार्टी नेतृत्व की आधिकारिक पुष्टि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
लालबाबू बैस की नियुक्ति पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अंजनी जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेन्द्र धर द्विवेदी, नरेश शाह, चंद्रिका बैस, प्रवीण तिवारी और देवी प्रसाद बैस सहित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।