Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह

Rama Posted on: 2026-11-21 11:31:00 Viewer: 29 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह Singrauli News: Amid intensifying cold, school timings in Singrauli have been revised; schools will not open before 9:00 AM.

कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जारी किया आदेश, प्री-प्राइमरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों पर लागू होगा नया समय

Singrauli News: सिंगरौली। जिले में लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंकित अस्थाना ने आदेश जारी कर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं आगामी आदेश तक सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर द्वारा 21 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों का संचालन सुबह 9 बजे के पूर्व नहीं किया जाएगा। यह व्यवस्था 23 नवंबर 2026 से प्रभावशील होगी।

अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों के नियमित संचालन समय में बदलाव के बावजूद अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होंगे। यानी परीक्षा कार्यक्रम में इस आदेश के कारण कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कलेक्टर ने जारी आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय, रीवा संभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों और जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों व संस्था प्रमुखों को भेजकर आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall