UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

Rama Posted on: 2026-11-21 11:31:00 Viewer: 69 Comments: 0 Country: India City: Lucknow

UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू UPPSC Civil Judge Recruitment 2026: Registration for Civil Judge posts in Uttar Pradesh begins today

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सिविल जज (जूनियर डीविजन) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 20 नवंबर से शुरू कर दिया है। इस भर्ती के जरिये राज्य में सिविल जज के कुल 365 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 दिसंबर, 2026 है। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर, 2026 है।

आयु-सीमा
01 जुलाई, 2026 के आधार पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 02 जुलाई, 1992 से पूर्व और 01 जुलाई, 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
यूपीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 125 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये निर्धारित है।

कैसे कर सकेंगे अप्लाई
यूपीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall