Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
PM inaugurates bridge named after Nitish Kumar in Bihar”s Vaishali
57th IFFI showcases 12 Goan films, bringing Konkani and Marathi stories to global audiences
Indian Navy receives indigenously built diving support craft DSC A21 in Mumbai
Remnants of Cyclone Akvan to bring rain in Bengal on Saturday: IMD
Security tightened at Haridwar’s Chandi Ghat ahead of last rites of CM Yogi’s mother
Singrauli News: NCL Director Technical inspected Bina Project
किया निरीक्षण, कोयला उत्पादन और डिस्पैच की समीक्षा
कोयला आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के लिए डिस्पैच बढ़ाने पर जोर, सुरक्षा मानकों के पालन के साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग के दिए निर्देश
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी ने 20 नवंबर को बीना परियोजना का निरीक्षण कर खनन एवं कोयला निकासी से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उत्पादन, कोयला परिवहन, डिस्पैच और ओवरबर्डन (ओबी) प्रबंधन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निदेशक तकनीकी ने सरफेस माइनर फेस, एचओई वर्किंग, कोयला परिवहन मार्गों तथा कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के रिसीविंग पिट तक जाने वाली सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला एक्सपोजर की स्थिति, कोयला परिवहन अनुबंधों के प्रदर्शन और डिस्पैच गतिविधियों की भी समीक्षा की। इसके अलावा ड्रैगलाइन संचालन एवं ओबी डंप की स्थिति का जायजा लिया।
निर्बाध कोयला आपूर्ति के लिए डिस्पैच बढ़ाने पर जोर
समीक्षा के दौरान आशुतोष द्विवेदी ने निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कोयला डिस्पैच अधिकतम स्तर पर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए खनन एवं परिवहन गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यों में उच्च सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान परियोजना के एजीएम, परियोजना अधिकारी, जीएम (माइनिंग)/टीएस टू डी (टी/ओ) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।