Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
PM inaugurates bridge named after Nitish Kumar in Bihar”s Vaishali
57th IFFI showcases 12 Goan films, bringing Konkani and Marathi stories to global audiences
Indian Navy receives indigenously built diving support craft DSC A21 in Mumbai
Remnants of Cyclone Akvan to bring rain in Bengal on Saturday: IMD
Security tightened at Haridwar’s Chandi Ghat ahead of last rites of CM Yogi’s mother
ONGC Vacancy 2026: Today is the last chance to apply for 3,047 apprenticeship positions
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 20 नवंबर है। जिन युवाओं ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये 3000 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिन युवाओं के पास पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट है। वे इन पदों पर आवेदन करने के पात्र है।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस को प्रतिमाह 12,300 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को प्रतिमाह 10,900 रुपये, कक्षा 10वीं/12वीं पास ट्रेड अप्रेंटिस को प्रतिमाह 8,200 रुपये, आईटीआई ट्रेड एक वर्ष के अप्रेंटिस को प्रतिमाह 9,600 रुपये और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस को प्रतिमाह 10,560 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं/12/स्नातक/डिप्लोमा या आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
न्यूनतम आयु
अप्रेंटिसशिप के लिए युवाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 29 नवंबर, 2026 के आधार पर तय की गई है।
इन 5 स्टेप्स से करें अप्लाई
अप्रेंटिसशिप में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल तक आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ongcapprentices.ongc.co.in विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।