सड़कों पर बह रहा पेयजल, लीकेज रोकने में नाकाम नगर निगम! रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
Singrauli News: पांच साल के कार्यकाल को बताया यादगार, राजेन्द्र सिंह परमार ने संगठन के प्रति जताई कृ
Sidhi News: ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, विधानसभा स्तर पर बैठकों का कार्यक्रम तय
Singrauli News: एनसीएल के निदेशक तकनीकी ने बीना परियोजना का
Singrauli News: अजय हत्याकांड में किशोर की दोषसिद्धि निरस्त, हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
Singrauli News: लालबाबू बैस बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद हुई नियुक्ति
Singrauli News: ठंड के बढ़ते असर के बीच सिंगरौली में स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नह
UPPSC Civil Judge Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
PM inaugurates bridge named after Nitish Kumar in Bihar”s Vaishali
57th IFFI showcases 12 Goan films, bringing Konkani and Marathi stories to global audiences
Sidhi News: Deliberations on organizational expansion held during OBC Morcha meeting; schedule for meetings at the assembly constituency level finalized.
26 से 29 नवंबर तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे संगठनात्मक संवाद और समीक्षा कार्यक्रम
Sidhi News: सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सीधी में शनिवार को ओबीसी मोर्चा की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और मोर्चा के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी रमापति जायसवाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने की। इस दौरान जिला प्रभारी रमापति जायसवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय बैठकों का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया। इसके तहत 26 नवंबर को चुरहट, 27 नवंबर को सिहावल, 28 नवंबर को सीधी और 29 नवंबर को धौहनी विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित होगी। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में ओबीसी मोर्चा को जमीनी स्तर पर सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा सिंगरौली के जिला सह कार्यालय मंत्री कृष्णा जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, आशीष पटेल, रमेश यादव, राजेश जायसवाल, सुदामा साहू, बृजमोहन साहू, प्यारेलाल कुशवाहा, रामदीन विश्वकर्मा, परमलाल साहू, सुरेश केवट सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।