Singrauli News: चलती पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, कूदकर चालक ने बचाई जान
Sidhi News: मेहनत का सम्मान: मेधावी विद्यार्थियों को मिला ‘Star of the Month’, कलेक्टर ने किया सम्मा
Singrauli News: अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई: बस स्टैंड व पुरानी मंडी क्षेत्र से हटीं दुकानें, प
Singrauli News: सिंगरौली के अवनीश ने रचा इतिहास, 497 अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान
Sidhi News: अंबेडकर रैली में हिंसक झड़प, कई लोगों ने थाने पर किया हमला, महिलाओं समेत 4 के सिर फूटे
Raghav Chadha Z Security: राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने दी Z श्रेणी सुरक्षा
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में फायर सर्विस वीक 2026 का शुभारंभ
Andaman Boat Sink: अंडमान सागर में बड़ा हादसा: नाव डूबी, 250 से ज्यादा लोग लापता
Singrauli News: सरस्वती विन्ध्यनगर की खुशी कुशवाहा ने प्रदेश में लहराया परचम
Singrauli News: बरवाहडीह-बड़रम में सोन नदी से उत्खनन कर बड़े पैमाने पर जमा रेत, अभ्यारण्य अमले पर अनद
Singrauli News: Singrauli's Avneesh Creates History, Secures Third Rank in the State with 497 Marks.
किसान परिवार के बेटे ने मेहनत से पाई सफलता, गांव में जश्न का माहौल
Singrauli News: सिंगरौली। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के ग्राम पंचायत करसुआ नगवा निवासी छात्र अवनीश कुमार नाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रदेश की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर सिंगरौली का नाम रोशन किया है।
साधारण परिवार, असाधारण सफलता
अवनीश कुमार नाई, पिता सच्चिदानंद नाई के पुत्र हैं, जो एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
मेहनत और मार्गदर्शन का मिला फल
अवनीश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, नंद विहार में अध्ययन किया। यहां शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत से उन्होंने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखा, जिसका परिणाम 497 अंकों के रूप में सामने आया।
परिवार और गांव में खुशी की लहर
अवनीश की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे सिंगरौली जिले में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।