Trending Now

Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में फायर सर्विस वीक 2026 का शुभारंभ

Rama Posted on: 2026-04-15 11:24:00 Viewer: 41 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में फायर सर्विस वीक 2026 का शुभारंभ Singrauli News: Fire Service Week 2026 Inaugurated at NTPC Vindhyachal

शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प

Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी लिमिटेड विंध्याचल परियोजना में फायर सर्विस वीक 2026 का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऐतिहासिक बॉम्बे डॉकयार्ड अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुरक्षा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरक संबोधन के साथ हुई, जिसमें अग्निशमन कर्मियों के साहस, समर्पण और जीवन रक्षक भूमिका को रेखांकित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा, वरिष्ठ कमांडेंट (सीआईएसएफ) मनीष कुमार राय, उप कमांडेंट (फायर) सदाराम यादव सहित अन्य अधिकारियों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

सुरक्षा जागरूकता पर विशेष जोर
फायर अवेयरनेस कार्यक्रम के शुभारंभ पर संजीब कुमार साहा ने विभिन्न सुरक्षा पहलों को हरी झंडी दिखाते हुए पूरे स्टेशन में सुरक्षा जागरूकता और आपातकालीन तैयारियों को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फायर सेफ्टी शपथ भी दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त “अग्नि सुरक्षा पुरस्कार” का उल्लेख करते हुए सतत सतर्कता, सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन और मजबूत सुरक्षा संस्कृति विकसित करने पर बल दिया।

लाइव डेमोंस्ट्रेशन से दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ फायर विंग द्वारा प्रभावशाली लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें आधुनिक अग्निशमन तकनीकों, त्वरित प्रतिक्रिया रणनीतियों एवं आपदा प्रबंधन की प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही अग्नि सुरक्षा पर आधारित एक विशेष पुस्तिका भी जारी की गई, जिसमें आग से बचाव के उपाय, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग एवं आपातकालीन संपर्क संबंधी जानकारी दी गई।

बड़ी संख्या में अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ए.जे. राजकुमार, एम. सुरेश, एस.के. सिन्हा, डॉ. बी.के. भराली, रुमा दे शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन इंस्पेक्टर (फायर) हरवीर सिंह द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप कमांडेंट सदाराम यादव ने प्रस्तुत किया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall