Trending Now

Singrauli News: सरस्वती विन्ध्यनगर की खुशी कुशवाहा ने प्रदेश में लहराया परचम

Rama Posted on: 2026-04-15 11:24:00 Viewer: 45 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सरस्वती विन्ध्यनगर की खुशी कुशवाहा ने प्रदेश में लहराया परचम Singrauli News: Khushi Kushwaha of Saraswati Vindhyanagar hoisted the flag in the state

हाईस्कूल परीक्षा में 98.4% अंक, मेरिट लिस्ट में 8वां स्थान हासिल

Singrauli News: सिंगरौली। हाईस्कूल परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित होते ही सरस्वती विन्ध्यनगर की छात्रा खुशी कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। खुशी ने 98.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है, जिससे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

खुशी कुशवाहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्यालय विंध्यनगर से ही प्राप्त की और लगातार मेहनत, अनुशासन व समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य बैकुण्ठ शाह ने खुशी को उनके माता-पिता के साथ सम्मानित कर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

खुशी, नवजीवन विहार निवासी राजेश कुशवाहा एवं अनारकली कुशवाहा की प्रतिभाशाली पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार को दिया।

कार्यक्रम में प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष उपेंद्र दुबे, सह-व्यवस्थापिका गायत्री श्रीवास्तव, सदस्य कृष्णकांत वशिष्ठ सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कक्षाचार्या चित्रा भारती ने खुशी को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

इसके अलावा व्यवस्थापक धीर सिंह चौहान, कामना शर्मा (उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन, एनटीपीसी विंध्यनगर) एवं विभाग समन्वयक शिवानंद सिन्हा ने भी खुशी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall