Singrauli News: चलती पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, कूदकर चालक ने बचाई जान
Sidhi News: मेहनत का सम्मान: मेधावी विद्यार्थियों को मिला ‘Star of the Month’, कलेक्टर ने किया सम्मा
Singrauli News: अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई: बस स्टैंड व पुरानी मंडी क्षेत्र से हटीं दुकानें, प
Singrauli News: सिंगरौली के अवनीश ने रचा इतिहास, 497 अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान
Sidhi News: अंबेडकर रैली में हिंसक झड़प, कई लोगों ने थाने पर किया हमला, महिलाओं समेत 4 के सिर फूटे
Raghav Chadha Z Security: राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने दी Z श्रेणी सुरक्षा
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में फायर सर्विस वीक 2026 का शुभारंभ
Andaman Boat Sink: अंडमान सागर में बड़ा हादसा: नाव डूबी, 250 से ज्यादा लोग लापता
Singrauli News: सरस्वती विन्ध्यनगर की खुशी कुशवाहा ने प्रदेश में लहराया परचम
Singrauli News: बरवाहडीह-बड़रम में सोन नदी से उत्खनन कर बड़े पैमाने पर जमा रेत, अभ्यारण्य अमले पर अनद
Singrauli News: Municipal Corporation Takes Action Against Encroachment—Shops Removed from Bus Stand and Old Market Areas; Plastic Seized
Singrauli News: सिंगरौली। बैढ़न शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए नगर निगम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। बस स्टैंड और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने मल्हार पार्क से काली मंदिर रोड तक सड़क किनारे फैली दुकानों को हटवाया। इस अतिक्रमण के कारण लंबे समय से जाम की स्थिति बन रही थी और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
कार्रवाई के दौरान सभी दुकानदारों को निर्धारित सब्जी मंडी परिसर में शिफ्ट कराया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई दुकानदारों पर चालान भी किया गया। अभियान के दौरान नगर निगम ने करीब 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त कर पर्यावरण नियमों के पालन को लेकर सख्ती दिखाई।
दोबारा अतिक्रमण पर होगी कड़ी कार्रवाई
नगर निगम के अपर आयुक्त आर.पी. वैद्य ने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाने से लगातार जाम की समस्या बनी हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामान भी जब्त किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई, लेकिन नियमित निगरानी के अभाव में दुकानदार फिर से सड़क पर कब्जा कर लेते हैं।