Trending Now

Sidhi News: मेहनत का सम्मान: मेधावी विद्यार्थियों को मिला ‘Star of the Month’, कलेक्टर ने किया सम्मा

Rama Posted on: 2026-04-15 17:16:00 Viewer: 43 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: मेहनत का सम्मान: मेधावी विद्यार्थियों को मिला ‘Star of the Month’, कलेक्टर ने किया सम्मा Sidhi News: Honoring Hard Work: Meritorious Students Awarded ‘Star of the Month’; Collector Felicitates Them

कलेक्टर की प्रेरणा: ऊंचे लक्ष्य रखें, निरंतर प्रयास करें

Sidhi News: जिले के मेधावी विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए विकास मिश्रा ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को “Star of the Month” अवार्ड देकर सम्मानित किया। यह आयोजन जहां विद्यार्थियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा, वहीं अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।

कक्षा 10वीं में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 के छात्र अभय गुप्ता ने प्रदेश में द्वितीय एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता अर्जित की। अभय मूलतः चकडौर के निवासी हैं और वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। उनके पिता श्री कैलाश गुप्ता कृषक हैं।

वहीं कक्षा 12वीं (गणित संकाय) में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी के छात्र लवकुश तिवारी ने प्रदेश में दसवां एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। वे कंजवार के निवासी हैं। उनके पिता श्री संतोष तिवारी कृषक हैं तथा माता श्रीमती राखी तिवारी गृहिणी हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने संदेश दिया कि जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाएं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का विद्यालय स्तर पर भी सम्मान किया जाए, ताकि अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन की ओर अग्रसर हों। साथ ही आगामी वर्ष के बेहतर परिणामों के लिए अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पीके सिंह, एडीपीसी ओशो उत्सव, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह सम्मान समारोह इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है। जिले के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बनेगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall