Trending Now

Singrauli News: चलती पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, कूदकर चालक ने बचाई जान

Rama Posted on: 2026-04-15 17:16:00 Viewer: 54 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: चलती पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, कूदकर चालक ने बचाई जान Singrauli News: Massive Fire Engulfs Moving Pulsar Bike; Rider Saves Life by Jumping Off

Singrauli News: सिंगरौली जिले के बैढ़न में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती हुई पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवधाम मंदिर के सामने की है, जहां देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाचर निवासी कृष्णा प्रसाद शाह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से बैढ़न स्थित हॉस्टल में बच्चों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान शिवधाम मंदिर के पास अचानक बाइक में आग लग गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।

आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में पूरी मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और आग बुझाने का प्रयास नहीं किया गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रारंभिक आशंका के अनुसार, बाइक में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall