Trending Now

Singrauli News: बरवाहडीह-बड़रम में सोन नदी से उत्खनन कर बड़े पैमाने पर जमा रेत, अभ्यारण्य अमले पर अनद

Rama Posted on: 2026-04-15 11:24:00 Viewer: 51 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: बरवाहडीह-बड़रम में सोन नदी से उत्खनन कर बड़े पैमाने पर जमा रेत, अभ्यारण्य अमले पर अनद Singrauli News: Large-scale sand stockpiled in Barwahdih-Badram following excavation from the Son River; Sanctuary staff accused of turning a blind eye.

Singrauli News: सिंगरौली। संजय नेशनल पार्क अभ्यारण्य बगदरा क्षेत्र के बरवाहडीह एवं बड़रम गांवों में अवैध रेत भंडारण का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोन नदी से उत्खनन कर रेत को अवैध रूप से यहां जमा किया जा रहा है, लेकिन सोनघड़ियाल अभ्यारण्य का अमला इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोन नदी के बीछी सहित कई घाटों से इन दिनों बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बगदरा क्षेत्र में करीब 30 ट्रैक्टर और तीन हाईवा वाहन इस काम में लगे हुए हैं।

संरक्षण के आरोप, यूपी तक हो रही सप्लाई
आरोप यह भी हैं कि बरवाहडीह और बड़रम में अवैध रूप से रेत का व्यापक भंडारण किया गया है, जिसे हाईवा वाहनों के माध्यम से बरदहा घाट के रास्ते उत्तर प्रदेश तक भेजा जा रहा है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में संबंधित विभागों की भूमिका संदिग्ध है और कार्रवाई के अभाव में रेत का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

दोहरे मापदंड के भी आरोप
सोनघड़ियाल अभ्यारण्य अमले पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बड़े रेत कारोबारियों पर नरमी बरती जा रही है, जबकि छोटे कारोबारियों पर सख्ती दिखाई जाती है।

सवालों के घेरे में जिम्मेदार विभाग
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर रेत का भंडारण आखिर किसकी अनुमति से किया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall