Singrauli News: चलती पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, कूदकर चालक ने बचाई जान
Sidhi News: मेहनत का सम्मान: मेधावी विद्यार्थियों को मिला ‘Star of the Month’, कलेक्टर ने किया सम्मा
Singrauli News: अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई: बस स्टैंड व पुरानी मंडी क्षेत्र से हटीं दुकानें, प
Singrauli News: सिंगरौली के अवनीश ने रचा इतिहास, 497 अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान
Sidhi News: अंबेडकर रैली में हिंसक झड़प, कई लोगों ने थाने पर किया हमला, महिलाओं समेत 4 के सिर फूटे
Raghav Chadha Z Security: राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने दी Z श्रेणी सुरक्षा
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में फायर सर्विस वीक 2026 का शुभारंभ
Andaman Boat Sink: अंडमान सागर में बड़ा हादसा: नाव डूबी, 250 से ज्यादा लोग लापता
Singrauli News: सरस्वती विन्ध्यनगर की खुशी कुशवाहा ने प्रदेश में लहराया परचम
Singrauli News: बरवाहडीह-बड़रम में सोन नदी से उत्खनन कर बड़े पैमाने पर जमा रेत, अभ्यारण्य अमले पर अनद
Sidhi News: Violent Clash at Ambedkar Rally; Mob Attacks Police Station; 4 People, Including Women, Suffer Head Injuries
सीधी के अमिलिया में हिंसा, 6 लोग घायल; पुलिस ने हालात संभाले
Sidhi News: सीधी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिले के अमिलिया क्षेत्र में निकली रैली के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटनाक्रम में एक ही परिवार के चार सदस्य और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रैली के दौरान रास्ते में खड़ी बोलेरो वाहन को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और वाहन में तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर स्थिति बिगड़ गई और मामला हिंसा में बदल गया।
घर में घुसकर हमला, पथराव
विवाद बढ़ने पर करीब 50 नकाबपोश लोगों की भीड़ मनी शुक्ला (22) के घर में घुस गई और पथराव करते हुए मारपीट की। इस हमले में मनी शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा रमाकांत शुक्ला (80), अर्चना शुक्ला (40) और दिव्यांश शुक्ला (22) भी घायल हुए। पथराव में एक महिला और युवक के सिर पर चोट लगने से गंभीर चोटें आईं।
थाने पर हमला, पुलिसकर्मी घायल
घटना के बाद दोपहर में करीब 200 लोगों की भीड़ ने अमिलिया थाने पर धावा बोल दिया। उपद्रवियों ने थाना परिसर में घुसकर थाना प्रभारी राकेश बेस और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। इस दौरान पुलिसकर्मी रामचरित्र पांडे और सतीश तिवारी घायल हो गए। भीड़ ने थाने में पथराव कर कार्यालय और विवेचक कक्ष में तोड़फोड़ भी की।
इलाके में तनाव, पुलिस मुस्तैद
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।