Ujjain News: धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर उज्जैन में विरोध, संतों ने की ईशनिंदा कानून बनाने की मा
Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला धंसने से तीन मासूम बच्चियों की मौत
IND vs NZ 1st ODI: पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया
Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर
Singrauli News: विंध्य स्कूल सरई में मानव श्रृंखला से बनाई दीपक और स्वास्तिक की आकर्षक आकृतियां
Singrauli News: एनसीएल जयंत के आवासीय परिसर में कथित अवैध निर्माण का मामला, B-174 में पहुंचाई गईं ईं
Singrauli News: युवा संसद प्रतियोगिता में प्रगति पांडेय ने हासिल किया प्रथम स्थान
Singrauli News: महुली पाठ विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती पर उठे सवाल, सनातन रक्षा मंच ने डीईओ को सौ
Singrauli News: पार्षद अनिल वैश्य ने निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय पर
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शिता और नैतिक व्यावसाय
Singrauli News: Singrauli district finishes as runner-up in the divisional-level women's wrestling competition
तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर हासिल किया दूसरा स्थान, छह महिला पहलवान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम
Singrauli News: सिंगरौली। रीवा स्थित अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल उपविजेता का खिताब हासिल किया। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सिंगरौली की खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में सिंगरौली जिला दल ने शासकीय महाविद्यालय माड़ा के खेल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार कछवाहा के नेतृत्व में सहभागिता की। स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ियों में 50 किलोग्राम भार वर्ग में राशनी चौहान, 62 किलोग्राम में कात्यायनी देवी और 72 किलोग्राम में मालती साहू शामिल रहीं। तीनों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, 57 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित्रा बैस, 65 किलोग्राम में मुस्कान केवट और 55 किलोग्राम में मनीषा सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किए। इस तरह सिंगरौली की टीम ने कुल छह पदकों के साथ प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में डॉ. प्रदीप कुमार कछवाहा ने प्रशिक्षक और शासकीय महाविद्यालय राजमिलान की डॉ. निशा मिश्रा ने दल प्रबंधक की जिम्मेदारी निभाई। प्रतियोगिता में चयनित सभी खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिंगरौली का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी डॉ. विनोद राय, डॉ. उमाकांत सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. सत्येंद्र पुरी, डॉ. संदीप भावसार और संजीव जायसवाल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।