Singrauli News: टीएचआर वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, शत-प्रतिशत वितरण के साथ रोजाना मांगी रिपो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल की वॉकथॉन में दिखा उत्साह, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया गुणवत
Singrauli News: हरिहर तालाब के रिनोवेशन कार्य को तीन माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आयुक्त ने
Singrauli News: हत्या, अवैध वसूली और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों से घिरी ऊर्जाधानी? भूपेंद्र हत्याकां
Singrauli News: सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को मिली देवसर तहसीलदार की जिम्मेदारी
Singrauli News: देवसर में बस और टेम्पो स्टैंड बनाने की उठी मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अल्टो कार को बचाने के
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्ट
इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर
Singrauli News: Pregnant cow dies after being hit by an unidentified vehicle in Nigahi.
गंभीर हालत में गऊ सेवा संस्थान के सेल्टर लाई गई थी गाय, उपचार के दौरान तोड़ा दम
Singrauli News: सिंगरौली। निगाही विवेकानंद गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई गर्भवती गाय की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद गऊ सेवा संस्थान की टीम ने गाय को रेस्क्यू कर बेहतर उपचार के लिए अपने सेल्टर पहुंचाया था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। बताया गया कि गाय के पेट में बच्चा भी था।
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद गाय सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ी थी। इसकी सूचना मिलने पर गऊ सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए सेल्टर लेकर आई। टीम के मुताबिक गाय के शरीर से काफी रक्तस्राव हो चुका था और शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और अंततः उसने दम तोड़ दिया।
बेजुबान मवेशियों की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। औद्योगिक क्षेत्र और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर आने वाले मवेशियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं।
स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर मवेशियों को सड़क से दूर रखने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए क्या प्रभावी व्यवस्था की जा रही है। खासकर निगाही जैसे व्यस्त क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के साथ मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई जा रही है।
गऊ सेवा संस्थान की टीम ने घायल गाय को बचाने के लिए उपचार का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर मवेशियों की सुरक्षा और ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों से प्रभावी व्यवस्था की मांग की है।