Singrauli News: जी-2 मॉल और जीएस प्लाजा पर निगम की मेहरबानी या कार्रवाई में ढिलाई? नोटिस के बाद भी न
Singrauli News: इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
Sidhi News: लोकायुक्त का छापा: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार
Shaktinager News: एनटीपीसी ने ग्राम कोटा में ग्रामीणों को पढ़ाया सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता का पाठ
Singrauli News: सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम और प्रदूषण विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Sri Karanpur: भारत-पाक सीमा से 8 किलोमीटर अंदर रिहायशी इलाके में गिरा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसिय
Jabalpur News: जबलपुर में बेकाबू ट्रक ने आग ताप रहे लोगों को कुचला, तीन की मौत; दो गंभीर
Singrauli News: एनटीपीसी के वनिता समाज ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी किट
Singrauli News: आधी रात अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, माड़ा तहसीलदार की कार्रवाई
Singrauli News: बलियरी मार्ग पर धूल से परेशान लोगों को मिली राहत, महापौर के निर्देश पर हुआ पानी का छ
Singrauli News: NTPC’s Vanita Samaj distributed school bags and stationery kits to students.
डॉ. अंबेडकर विद्यालय में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, पुस्तकालय के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं की पाठ्यपुस्तकें भी दीं
Singrauli News: सिंगरौली। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एनटीपीसी सिंगरौली के वनिता समाज ने सराहनीय पहल की है। वनिता समाज ने सीएसआर विभाग के सहयोग से शक्तिनगर स्थित डॉ. अंबेडकर विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग और स्टेशनरी किट प्रदान की। साथ ही विद्यालय के पुस्तकालय के लिए कक्षा 9वीं एवं 10वीं की पाठ्यपुस्तकें भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला सहित समाज की वरिष्ठ सदस्याएं उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा को बताया आत्मनिर्भर भविष्य की आधारशिला
इस अवसर पर ई. निर्मला ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर जीवन की आधारशिला है। प्रत्येक बच्चे को सीखने और अपनी प्रतिभा विकसित करने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना केवल सहायता नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य की संभावनाओं को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें अपनी शैक्षणिक तैयारी में मदद मिलेगी।
पुस्तकालय को भी मिला शैक्षणिक सहयोग
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को वितरित की गई सामग्री के साथ विद्यालय के पुस्तकालय के लिए पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। इससे विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त संसाधन मिल सकेंगे। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने वनिता समाज और एनटीपीसी के सीएसआर विभाग के सहयोग की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सिंगरौली का वनिता समाज शिक्षा एवं बाल कल्याण के साथ महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इस पहल के माध्यम से संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने इस सहयोग के लिए वनिता समाज और एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।